श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम में एक साथ होगी 22 मूर्तियों की स्थापना-मनोज बांगा

श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम में एक साथ होगी 22 मूर्तियों की स्थापना-मनोज बांगा

(पंजाब) फिरोजपुर 02 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]

श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में एक साथ 22 मूर्तियों की स्थापना होने जा रही हैं जिसमें परम पूज्य सिद्धपीठाधीश्वर परमपूज्यसद्गुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कमलापुरी जी महाराज अपने प्रवचन देने के लिए विशेष तौर पर पधारेंगे।

        मंदिर के प्रधान श्री मनोज बांगा, महासचिव सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना के लिए पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित अरुण पांडे जी की अध्यक्षता और इनके सहयोगी विद्वान पंडितों द्वारा मूर्तियों की पूजा 03 दिसंबर से 06 दिसंबर 2025 तक प्रातः 8:30 से 10:30 बजे तक प्रतिदिन होगी। हवन यज्ञ 07 दिसंबर प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और महाराज जी के प्रवचन 07 दिसंबर प्रातः 11:00 बजे से 12:00 तक इसके उपरांत मूर्ति स्थापना की जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

     उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर के इतिहास में पहली बार इतनी मूर्तियों का अनावरण किया जाएगा और बहुत जल्द श्रद्धालुओं को भव्य मंदिर दर्शनों के लिए तैयार होगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने फिरोजपुर वासीयों से अपील की है कि आप प्रतिदिन सुपरिवार इस प्रोग्राम में उपस्थित होकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

        मंदिर के मुख्य पुजारी श्री अरुण पांडे और पंडित मोतीराम तिवारी ने यह भी बताया कि यह पूरा कार्य दानी सजनों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और फिरोजपुर वासीयों के सहयोग से ही संपन्न हो पाया है। उन्होंने यह भी दानी सजनों से अपील की है कि यदि कोई भी श्रद्धालु पुण्य का कार्य करने के लिए सहयोग करना चाहता है तो मंदिर के प्रधान, महामंत्री और मंदिर के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ यादगारी समापन

Tue Dec 2 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 02 दिसंबर 2025 कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्य साध्वी सुश्री शची भारती जी, साध्वी प्रज्ञा भारती जी, साध्वी भगवती भारती जी, साध्वी साध्या भारती जी,और स्वामी चंद्रशेखर जी,फिरोजपुर ब्रांच कोऑर्डिनेटर साध्वी करमाली भारती जी,साध्वी बहनों, सेवादारों और बड़ी संख्या में […]

You May Like

advertisement