बस्तर संभाग के शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी, 08 दिसंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर, 02 दिसम्बर 2025/ संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा द्वारा बस्तर संभाग अन्तर्गत कार्यरत शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (नियमित व एलबी) की 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। इस वरिष्ठता सूची को सभी जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और उक्त सूची के बारे में 08 दिसम्बर 2025 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने कहा गया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त दावा-आपत्ति का परीक्षण कर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी 10 दिसम्बर 2025 तक हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में अद्यतन जानकारी कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर को उपलब्ध करवायेंगे। इसके उपरांत भी किसी शिक्षक का नाम वरिष्ठता सूची में शामिल होने से छूट जाता है एवं पदोन्नति से वंचित होने पर संबंधित अधिकारी का जिम्मेदारी निर्धारण कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरविन्द कुमार (मास्टर) के नेतृत्व मे 62 कम्बल का किया वितरित

Tue Dec 2 , 2025
संविधान दिवस कार्यक्रम संयोजक/व्यवस्थापक –अरविन्द कुमार (मास्टर) के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय विनोद महायान संरक्षक माता सावित्री बाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान हरबंशपुर आजमगढ़/पूर्व जिला संयोजक बामसेफ आजमगढ़। व मुख्य वक्ता बिन्दू गौतम अध्यक्ष माता सावित्री बाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान हरबंशपुर है […]

You May Like

advertisement