दिव्यांगजन प्रमाणन शिविर 8 दिसम्बर को सियान क्लब तुमगांव में आयोजित

महासमुंद 04 दिसंबर 2025/ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों के प्रमाणीकरण हेतु जिला मेडिकल बोर्ड, जिला चिकित्सालय महासमुंद द्वारा विकासखण्ड महासमुंद में आयोजित होने वाले शिविर के स्थान में परिवर्तन किया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर जनपद पंचायत परिसर महासमुन्द में सोमवार 08 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक आयोजित किया जाना था। तत्संबंध में अब शिविर के स्थान में परिवर्तन करते हुए इसे पूर्ववत तिथि एवं समय पर ही सियान क्लब, वार्ड क्रमांक 07, नगर पंचायत तुमगांव में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को स्थल पर पहुँच कर शिविर का लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बॉक्सिंग में पदक अर्जित कर स्नेहा कुमारी और मुकेश ने बढ़ाया वि.वि. का मान

Fri Dec 5 , 2025
पदक विजेताओं को कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से दी बधाई,आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के खेल विभाग के खाते में पुनः एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी। विश्वविद्यालय की बिटिया स्नेहा कुमारी गुप्ता और बेटे मुकेश ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक को प्राप्त करने में सफलता […]

You May Like

advertisement