जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की द्वितीय बैठक आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2025/ आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे की अध्यक्षता में बुधवार को मतदाता सूचियों के आगामी गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्रवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के संबंध में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति से संबंधित निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए आयोग के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने कहा गया। साथ ही समय-सीमा में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर सूची उपलब्ध कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक कला भारतीय संस्कृति की आत्मा : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Thu Oct 9 , 2025
पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का शुभारंभ, परंपरागत संस्कृति से जुड़ने का मिला संदेश। कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र, संग्रहालय एवं पुस्तकालय, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा स्वावलंबी भारत […]

You May Like

advertisement