लोक कला भारतीय संस्कृति की आत्मा : डॉ. वीरेन्द्र पाल

पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का शुभारंभ, परंपरागत संस्कृति से जुड़ने का मिला संदेश।

कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र, संग्रहालय एवं पुस्तकालय, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया।
उद्घाटन सत्र में बोलते हुए डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि लोक कला भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो हमारे समाज, परंपराओं और जीवन मूल्यों का प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि लोक कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए. आर. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक कला हमें अपने अतीत से जोड़ती है और सामाजिक एकता का संदेश देती है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सौरव चौधरी ने कहा कि लोक कलाओं ने हमेशा समाज को एकजुट किया है और मानवता के मूल्यों को बनाए रखा है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि लोक कला के माध्यम से व्यक्ति अपनी सृजनशीलता और सोचने की क्षमता को नए आयाम दे सकता है। कार्यक्रम के आरंभ में भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा सेंटर की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय में पारंपरिक लोक कलाओं के संवर्धन और संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को समझ सके। अंत में डॉ कुलदीप सिंह आर्य ने लोक कला कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी कलाकारों का परिचय करवाया और अंत में सभी का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लैब टेक्नीशियन की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 24 अक्टूबर को

Thu Oct 9 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2025/ जिले में संचालित आईसीटीसी केन्द्र में 01 रिक्त पद लैब टेक्नीशियन की संविदा भर्ती हेतु 24 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement