बीच चौराहे पर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर चौराहे के पास रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे 62 वर्षीय दयाशंकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सिकलापुर के रहने वाले दयाशंकर रविवार रात घर जा रहे थे। तभी रास्त में कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

Tue Mar 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस मौके पर महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने बधाई देते हुए कहा अधीर सक्सेना को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाने में […]

You May Like

advertisement