कान्हा गौशाला का विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से चिटौली गांव में बनी कान्हा गौशाला का गत दिवस बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।उसके बाद विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर पशुओं को खाने के लिए लाये गए खाद्यान्न की जांच की। गौशाला में जांच के दौरान विधायक जी को गौशाला में पशुओं के लिए हरे चारे, चने, गुड़-मिठाई सहित सभी खाद्य सामग्री पूरी तरह उपलब्ध पाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने गौशाला में पशुओं को हरा चारा, गुड़, चना, केला खिलाया। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि कान्हा गौशाला के निरीक्षण के दौरान सभी पशुओं की खाद्य सामग्री उपलब्ध पाई गई। इस समय गौशाला में 85 पशु रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कस्बा व आसपास के गांव में इधर-उधर घूमने वाले आवारा, लावारिस पशुओं को भी पकड़ कर जल्द गौशाला लाया जाएगा।
विधायक ने गौशाला में पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था, पानी, स्वच्छता और रहने की व्यवस्था की प्रशंसा की। कान्हा गौशाला उद्घाटन के दौरान फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला अध्यक्ष ओवेन्द्र चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, ठेकेदार गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दीपक तोमर, अमित सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जयसवाल, एडवोकेट चक्रवीर सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, प्रधान वेदपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, बब्लू गंगवार, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, मोहम्मद यूनुस, प्रेम कोरी, कृपाल सिंह, अबोध सिंह, सतीश महेश्वरी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, जाकिर हुसैन समेत कस्बे के कई गणमान्य और सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त इकाई बरेली ने संविधान दिवस धूमधाम से मनाया

Fri Dec 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : संविधान दिवस कार्यक्रम में भारतीय संविधान का सार विषय पर अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त जिला इकाई बरेली द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाअध्यक्ष अधिवक्ता ओम पाल सिंह ने की।विचार गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्लासिक लॉ […]

You May Like

advertisement