मध्य प्रदेश विधान सभा में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का स्वागत

चण्डीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 4 दिसम्बर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखी। इससे पूर्व श्री कल्याण मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निमंत्रण पर भोपाल स्थित बोट क्लब पहुंचे, जहां वे पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित शिकारा नाव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। यहां पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय विभाग और विधान सभा अध्यक्ष पद के कार्यों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान श्री कल्याण ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रत्यक्ष रूप से आम आदमी से जुड़ा विभाग है। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना भी इस विभाग का दायित्व है। अधिकारी निष्ठाभाव से कार्य करके ही इन जिम्मेदारियों पर खरा उतर सकते हैं। इस दौरान विधान सभा की तर्ज पर नगर निगम में अध्यक्ष पद के सृजन पर भी चर्चा हुई।
इस यात्रा के दौरान श्री कल्याण भोपाल में शहीदों की याद में स्थापित शौर्य स्मारक पर भी गए। यहां उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए विजिटर रजिस्टर में लिखा कि यह एक अति प्रेरणादायी स्थल है। इसके भ्रमण से प्रत्येक व्यक्ति में देश प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रबल होती है।
इस दौरे पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहीं। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने श्रीमती कल्याण का स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

Fri Dec 5 , 2025
भारत माता के जयघोष से गूंजा पण्डाल।शामड़ी के ग्यारह नम्बरदारों की शहादत से रुबरु करवाया गया नाटक शहीद, कलाकारों ने दिखाए अभिनय कौशल। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 4 दिसम्बर : हरियाणा कला परिषद द्वारा समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कला और संस्कृति के विकास के साथ-साथ […]

You May Like

advertisement