कीर्तन यात्रा का हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : डमरू चौक, डेलापीर अनाज मंडी के अन्दर से सुबह 11 बजे शुरू हुई कीर्तन यात्रा ने शहर में आज आध्यात्मिक वातावरण छा दिया। यह यात्रा डेलापीर सब्जी मंडी, डमरू चौराहा, एकता नगर, रामजानकी मंदिर, राजेन्द्र नगर से होकर प्रेम नगर धर्म कांटा मोड़ एवं टीवरीनाथ मंदिर होते हुए मनोहर भूषण इंटर कॉलेज पहुंची, जहां पूर्ण आहूति और शाल आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम की समापन पूजा संपन्न हुई।
यह कीर्तन यात्रा पहली बार 2023 में निकाली गई थी और इसे हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस तथा 14 फरवरी या मार्च में पितृ पूजन दिवस के शुभ संदेश के प्रचार के लिए आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष यात्रा में लगभग 25 दोपहिया वाहन, लगभग 25 चारपहिया वाहन, एक बड़ी साउंड गाड़ी, और करीब 500 श्रद्धालु पैदल शामिल रहे। कुल मिलाकर लगभग 800 लोगों ने इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लिया।समिती अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना जी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव संत श्री आशाराम जी बापू के चरणों का आशीर्वाद लेकर समिति के पदाधिकारी एवं भक्तगण झूमते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए हर स्थान पर सत्साहित्य, ऋषि प्रसाद पत्रिका एवं गोला-मिश्री का वितरण करते हुए लोगों को सात्विक जीवन की प्रेरणा देते हैं। यह परंपरागत यात्रा न केवल लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ती है बल्कि समुदाय में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देती है।
यात्रा का आयोजन समिति अध्यक्ष अशोक सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजीव जौहरी, सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल एवं सदस्य संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रमेश गर्ग तथा महिला उत्थान मंडल की विभा गुप्ता, राधा गुप्ता, अंजू ओझा, पुष्पा सक्सेना के समन्वय में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया और समस्त श्रद्धालुओं के दिलों में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली कॉलेज गेट के सामने रुई की दुकान में लगी भीषण आग, पड़ोस मे स्टेसनरी का खोका भी जलकर हुआ खाक, हुआ लाखों का नुकसान

Mon Dec 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रविवार सुबह अचानक बरेली कॉलेज के सामने कालीबाडी रोड स्थित रुई की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी तेज हो गईं कि बगल में लगे नीटू की किताबों वाले खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते […]

You May Like

advertisement