फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सीखने

ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

16 दिसम्बर तक कर सकते है पंजीयन

महासमुंद 09 दिसम्बर 2025/ जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसमें 30 दिवसीय मोबाइल फोन रिपेयर्स एंड सर्विस एवं 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 16 दिसम्बर 2025 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो एवं  न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नंबर 91310-65767 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है तथा क्यू आर कोड स्कैन करके भी पंजीयन कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Tue Dec 9 , 2025
शहर के लक्ष्मी नगर निवासी श्री नरेन्द्र शुक्ला व श्री संतोष बक्शी का बिजली बिल हुआ जीरो, इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने हेतु अन्य उपभोक्ताओं को कर रहे हैं प्रेरित बिजली विभाग द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चला कर अब तक 690 हितग्राहियों के घरों में सौर संयंत्र की […]

You May Like

advertisement