पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से वीबी जी राम जी योजना की झांकी का भव्य प्रदर्शन, लोगों ने की सराहना

पीएम आवास एवं मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों को किया गया प्रदर्शित, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिया संदेश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को मिला प्रथम स्थान, लोगों ने की जमकर सराहना

जांजगीर-चांपा, 26 जनवरी 2026/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की झांकी में वी बी जी राम जी योजना की आकर्षक झांकी का भव्य प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से योजना के उद्देश्य, लाभ एवं प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पीएम आवास एवं मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों, आजीविका डबरी, मछली पालन, स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, स्वच्छ भारत मिशन को प्रदर्शित, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिया संदेश झांकी की विशेष बात यह रही कि इसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई थी। आम नागरिक क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे अपने मोबाइल पर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस डिजिटल पहल से लोगों को योजना की सही, सरल और त्वरित जानकारी मिली।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा ने प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया। लोगों ने की जमकर सराहना जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में झांकी का निर्माण किया गया। आकर्षक प्रस्तुति, संदेशात्मक झांकी और तकनीकी नवाचार के चलते पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल ने झांकी की रचनात्मकता, जनजागरूकता संदेश और डिजिटल जानकारी प्रणाली की विशेष प्रशंसा की। रंग-बिरंगी सजावट, संदेशात्मक चित्रों और डिजिटल जानकारी व्यवस्था ने झांकी को और भी आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर योजना की जानकारी ली और इस नवाचार की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की झांकियों से योजनाओं की जानकारी अब और आसान हो गई है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है और आमजन सीधे योजना से जुड़ पा रहे हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय में फहराया तिरंगा

Mon Jan 26 , 2026
जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं जांजगीर-चांपा, 26 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिला पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement