उत्तराखंड देहरादून पुलिस का बड़ा खुलासा, घरेलू डिलीवरी में छिपा था नशा तस्करी का खेल

उत्तराखंड में नशे पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने इसी तरह के तस्करों को पकड़ा था, जो नामी डिलीवरी सर्विस के माध्यम से अवैध शराब बेच रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रायवाला पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – फुजैल पुत्र जिशान, वसीम आदिल और अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर।

पुलिस ने बताया कि फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम स्मैक, वसीम के पास 18.64 ग्राम स्मैक और अजय उर्फ मोनू से 158 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार फुजैल और वसीम नामी डिलीवरी सर्विस कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। आरोप है कि घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में ये लोग स्मैक की तस्करी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों ने सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदी और कॉलेज छात्रों व स्थानीय लोगों को महंगे दामों पर बेचने की योजना बनाई थी।

रात में दोनों रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी अजय उर्फ मोनू हरिद्वार में वेटर के रूप में काम करता है। अजय ने कुरुक्षेत्र से चरस लाकर स्थानीय लोगों को महंगे दामों में बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। अजय पहले हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र से चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और मामले की जांच को गहराई से आगे बढ़ाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून RD और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Wed Dec 10 , 2025
सागर मलिक सात वर्ष से फरार आरोपी पर घोषित किया था ₹50,000 का ईनाम देहरादून। आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी ने मुम्बई से गिरफ्तार है। आरोपी पर ₹50,000 का ईनाम घोषित था। मामला हरिद्वार जिले का है। […]

You May Like

advertisement