हजारों ज़रूरतमंदों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

हजारों ज़रूरतमंदों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए

भारत विकास परिषद ने वरिष्ठ नागरिक समिति के साथ मिलकर वस्त्र वितरण कैम्प लगाया

भारत विकास परिषद और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर रायबरेली के सुपर मार्केट में निःशुल्क वस्त्र वितरण कैंप का आयोजन किया गया। ठंड से बचाव के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में एक हज़ार से अधिक ज़रूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार वस्त्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य डॉ. हरिश्चन्द्र गुप्ता और डॉ. टी. एन. पुरी की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “निर्धनों की आत्मा में ईश्वर का वास होता है, उनकी सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है।” वहीं अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि भारत विकास परिषद निरंतर सेवा और संस्कार आधारित कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ब्रज लाल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, वी. के. अग्निहोत्री, शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, सचिव अजय त्रिवेदी, शशि अग्निहोत्री, अजय मिश्रा तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से अरविंद श्रीवास्तव, राधेश्याम शुक्ला,, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. एस. सी. द्विवेदी, राम कुमार तिवारी, युगल किशोर तिवारी सहित कई पदाधिकारियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
दोनों संस्थाओं ने सेवा भावना के साथ समाज के वंचित वर्ग तक सहायतापूर्ण हाथ बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य मुख्यमंत्री के संभावित दौड़ा को देखते हुए हाट बाजार टोला मोहल्ला में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Wed Dec 10 , 2025
आजमगढ़ प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौड़ा को देखते हुए जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में हाट बाजार टोला मोहल्ला में विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है आज दिनां 10 दिसंबर 2025 को […]

You May Like

advertisement