4 दिवसीय बस यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शनों हेतु हुई रवाना: एक प्रयास सोसाइटी

(पंजाब) फिरोजपुर 27 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   भगवती मां की अपार कृपा से 145वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, मां चामुंडा जी मां बगलामुखी कांगड़ा जी इत्यादि रमणीक धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु 4 दिन के लिए रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम बड़े भाई विपिन गर्ग जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। 

          सरबजीत शर्मा ने बताया कि 145वी बस यात्रा दिसम्बर की छुट्टियों में 4दिन की यात्रा पर गई है और माता रानी के शक्ति पीठों के दर्शनपरांत सोमवार को वापिस फिरोजपुर आएगी यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए चाय नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है।

       इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,विकी हांडा,भूपिंदर सिंह, शुभम, जिम्मी , अर्जुन आदि उपस्थित रहे। 

       एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति ने किया कार्यक्रम लखनऊ में

Sat Dec 27 , 2025
लखनऊरिपोर्टर विपिन राजपूत मातृशक्ति ने किया कार्यक्रम लखनऊ में ठंड की इस मौसम में हर साल की तरह इस साल भी मातृशक्ति न्यास की टीम गढ़ी चुनौती गांव गई जो बंथरा के आगे पड़ती है हर साल ठंडक के मौसम में मातृशक्ति की तरफ से जगह-जगह गांव में जहां लोगों […]

You May Like

advertisement