गौ माता के सम्मान में शिवसेना मैदान में शिव सैनिकों के साथ सेट दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक निकाला मार्च

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शिवसेना प्रदेश के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गौ रक्षकों पर हो रहे अत्याचारों, फर्जी मुकदमा एवं अभी हाल ही में प्रसिद्ध गौ रक्षक फरसे वाले बाबा हत्या के विरोध में शिवसेना नाथ नगरी बरेली में भारी संख्या में शिव सैनिकों के साथ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर माननीय जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें शिवसेना के द्वारा मांग की गई कि गौ रक्षों पर लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं जेल में बंद गोरक्षक को रिहा किया जाए एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज दिया जाए ।
आज के कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारिणी से उपस्थित प्रदेश सचिव राजीव पांडे जी एवं मंडल प्रमुख श्री संतोष कुमार सिंह जी ने मीडिया को बताया की अभी वर्तमान में गौ माता को राज्य माता का दर्जा सिर्फ महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने अपने कार्यकाल में दिया।
इसी क्रम में मंडल उप प्रमुख विनोद मिश्रा ने भारत सरकार मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मांग की । तथा गौ माता की रक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाया जाए जो भी व्यक्ति मैं पकड़ा जाए उसे तत्काल फांसी पर लटकाया जाए एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए।*
आज के कार्यक्रम में भारी संख्या में बरेली के शिव सैनिक उपस्थित हुए और सभी ने गौ रक्षों एवं गौ माता के सम्मान में तन मन धन से लगने का संकल्प लिया एवं सभी शिव सैनिकों ने यह प्रण लिया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाता हम लोग निरंतर ऐसे ही प्रयत्न करते रहेंगे।
विश्व प्रताप सिंह, रूबी मिश्रा, गीता मिश्रा, जोत कौर ,रुद्राक्ष श्रीवास्तव, संजय चंद्रा , राधाकांत पाठक ,कन्हैया मिश्रा, अंकुश रस्तोगी, उपेंद्र राठौर, प्रमोद कुमार सिंह, सोनू चंद्र, विकास कुमार, राजेंद्र साहू, विष्णु ,अंकुर अग्निहोत्री, सुरेश कुमार ,आकाश ठाकुर ,राम लड़ाते ,दीपक राठौड़, अमित राजपूत ,सोनू सक्सेना ,प्रिंस चंद्र, नवीन शर्मा, अंकुश रस्तोगी, अर्चित मिश्रा ,हिमांशु रस्तोगी, हरिशंकर चतुर्वेदी
आदि उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

Sun Mar 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।चौकी प्रभारी अनूप सिंह को गश्त के दौरान […]

You May Like

advertisement