राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना : डॉ .आनंदवर्धन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना : डॉ .आनंदवर्धन

कुरुक्षेत्र,अमित 10 दिसम्बर : मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा ह्यूमन राइट्स कमेटी कुरुक्षेत्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन व पूर्व जज डॉ. आनंद वर्धन ने कहा कि 10 दिसंबर को राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है जिसका कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना और व्यक्तियों के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एनएचआरसी स्टेट डिप्टी कन्वीनर एडवोकेट महेश शर्मा, शिबू शर्मा, विमल शर्मा अजय कुमार , संजीव शर्मा सोनू और अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह मानव अधिकार उल्लंघनो की जांच करता है। मानव अधिकारों में पुख्ता जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति का अधिकार, अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता का अधिकार और काम व शिक्षा का अधिकार शामिल है। डॉ. आनंद वर्धन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के इन अधिकारों को प्राप्त करने का हकदार होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुख्य कार्य जुर्म, अन्याय व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संघर्ष करना और शासन प्रशासन का सहयोग करना है। इसके अलावा बाल विवाह व महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाना है। एनएचआरसी भारत में मानव अधिकारों का उल्लंघन से संबंधित किसी भी शिकायत की स्वतः संज्ञान लेकर या याचिका प्राप्त होने के बाद जांच कर सकता है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन व पूर्व जज डॉक्टर आनंदवर्धन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी की कमी से तरक्की की राह तक

Wed Dec 10 , 2025
अकलासरई में बना परकोलेशन टैंक, किसानों के लिए वरदान- बढ़ा जलस्तर, बढ़ी फसल, बढ़ी आय कोरिया 10 दिसम्बर 2025/ जनपद पंचायत सोनहत के अंतर्गत स्थित अकलासरई गांव वर्षों से पानी की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। ऊंचाई पर बसे इस गांव में वर्षा जल का संचित न हो पाना और […]

You May Like

advertisement