पेडरा में नहर ओवरफ्लो-पानी के रिसाव से बीघो फसल डूबी

पेडरा में नहर ओवरफ्लो-पानी के रिसाव से बीघो फसल डूबी

सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने पीड़ित किसानों से मुलाक़ात की

पेडरा, सरायमीर, आजमगढ़ 27 दिसंबर 2025। पेडरा में नहर ओवरफ्लो और पानी के रिसाव से बीघो फसल डूबने की सूचना पर सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने पीड़ित किसानों से मुलाक़ात की।

किसान नेता राजीव यादव और वीरेंद्र यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान गेहूं की बुआई किए थे, नहर ओवरफ्लो और पानी के रिसाव के चलते किसानों की बीघो फसल डूब गई, जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। सिंचाई विभाग के गैरजिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कर्रवाई करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

किसान नेताओं ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरविन्द यादव के बयान कि कहीं नहर कटी और ओवर फ्लो नहीं हुई पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि किसानों के खेत कैसे पानी में डूबे, सिंचाई विभाग बताए। इस मामले की जाँच कराई जाए। किसान नेताओं ने नहर का दौरा करते हुए कहा कि नहर में बड़े पैमाने पर झाड़-झंखाड़ बताती हैँ कि सफाई का काम नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि नहर की सफाई नहीं हुई है जिसके चलते पेडरा, शेरवा, इसरौली, पुरवा, कड़छा, अहिरीपुर, रसूलपुर, बस्ती, खानपुर, बिजौरा, मुहरिया, खंडवारी में ओवरफ्लो से नुकसान हो रहा। ऐसे में जिस नहर में पानी आ भी रहा है उसके तटबंध साफ-सफाई के आभाव में टूट जा रहे हैँ या फिर ओवरफ्लो कर पानी खेतोँ को डुबा दे रहा। फसल डूबने के चलते खाद, बीज, जुताई, बुआई के नुकसान समेत इस साल फसल न होने के चलते अनाज पैदा नहीं हो पाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि पेडरा और दोस्तपुर गांव के चंद्रबली यादव, संतोष राय, आनंद सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, जयराम राय, शिवानंद राय, भारत यादव, शंकर यादव, हरिलाल यादव, नान्हक चंद, टिल्ठू, अनिल, बलिराम, राम प्रसाद समेत अनेकों किसानों का नुकसान हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून सिविल डिफेंस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Sun Dec 28 , 2025
सागर मलिक भारत सरकार की योजना ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग सिविल डिफेंस के अंतर्गत 4th बैच 40 वार्डन स्वयंसेवक 7th day चिकित्सा सेवा तथा सिविल डिफेंस के संबंध में विस्तृत जानकारी साथ ही प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण की कार्यवाही की गई।इस दौरान SDRF और फायर सर्विस और मेडिकल संबंधी बेसिक […]

You May Like

advertisement