वात्सल्य वाटिका में 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और वितरित की नि:शुल्क आयुर्वेदिक किट

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 10 दिसंबर : वात्सल्य वाटिका में भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र की शाखा ने श्री कृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वात्सल्य वाटिका में लगभग 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इतना ही नहीं बच्चों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक किट भी वितरित की गई है।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विजयंत बिंदल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समय समय पर समाज सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा श्री कृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र के सहयोग से डा. अमित कटारिया के नेतृत्व में उनकी पांच डॉक्टरों की टीम ने वात्सल्य वाटिका में लगभग डेढ़ सौ बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की और उन बच्चों को एक आयुर्वेदिक किट निशुल्क प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि जिससे सर्दियों में आने वाली जुकाम आदि की समस्या के रोग से वह बच सके। इस किट में बच्चों के लिए चवनप्राश, अणु तेल और तीन से चार तरह की आयुर्वेदिक औषधियां दी गई है जो लगभग 2 महीने तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि सर्दियों के सीजन में भारत विकास परिषद की तरफ से निरंतर समाज सेवा के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून सीएम धामी कैबिनेट की बैठक ख़त्म, छोटे अपराधों में सजा को लेकर बदलाव, जेल की जगह जुर्माना

Thu Dec 11 , 2025
सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के ये निर्णय सीधे तौर पर आम जनता, किसान, भवन निर्माण क्षेत्र, तकनीकी शिक्षा, विमानन सहित कई विभागों पर प्रभाव डालेंगे। मुख्य फैसलों में बिजली लाइन […]

You May Like

Breaking News

advertisement