अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद राज्यसभा लालजी लाल सुमन का फुका पुतला

अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद राज्यसभा लालजी लाल सुमन का फुका पुतला

आजमगढ़।कलेक्टर चौराहे पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के आवास उकरौड़ा पर एक आपात बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, कुँवर हरबंश सिंह के आवाहन पर लालजी लाल सुमन सदस्य राज्यसभा (सपा सांसद) द्वारा वीर योद्धा राणा सांगा को गद्दार कहने और अभद्र टिप्पणी करने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया। बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम मंगलवार को विक्रम बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा उप्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर लालजी लाल सुमन सपा सांसद राज्यसभा का पुतला फूंका गया। उनके बयान पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए उन्हे राज्यसभा से हमेशा के लिए निलंबित करने तथा समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने की मॉग की गयी। ऐसा न करने पर आन्दोलन पूरे देश मे तेज किया जायेगा। मौके पर पंकज सिंह (शिक्षक नेता), राजेश सिंह भोला एडवोकेट, भूपेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट, रिंकू सिंह, सुमन सिंह, समर सिंह, विपिन सिंह पालीवाल, दीपू सिंह, सूरज सिंह, अंकित सिंह, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरडी साईं खाटू श्याम सर्बदेव मंदिर में बाबा श्याम का हुआ दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार

Wed Mar 26 , 2025
श्री शिरडी साईं खाटू श्याम सर्बदेव मंदिर में बाबा श्याम का हुआ दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली मे आज चैत्र मास कृष्णपक्ष की पापमोचनी-एकादशी 25 मार्च 2025 मंगलवार को बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement