मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी (NFSA) राशन कार्डधारकों तथा निर्माण श्रमिक बोर्ड (BOCW) में पंजीकृत एवं 70 वर्ष या उससे ऊपर के वृद्धजन सहित सभी लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड निःशुल्क बनवाने का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे करते हुए सभी पात्र परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है तथा गोल्डन कार्ड न बनने वाले परिवारों हेतु विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि जिन परिवारों के पास अंत्योदय राशन कार्ड है, वे अपना गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाएँ, ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकें। जिनका नाम सूची में न हो या गोल्डन कार्ड न बना हो साथ ही 70 वर्ष या उससे ऊपर के लाभार्थी हों, वे निकटतम सीएचसी/पीएचसी/कोटेदार/आशा/आंगनवाड़ी के माध्यम से सीएचओ से संपर्क कर के कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें ।
डाॅ वर्मा ने कहा कि बीपीएम बीसीपीएम सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी तरह की शिथिलता ना होने पाए।
सीएमओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक हर यथास्थिति में पहुँचे इसके लिए सभी पात्र लाभार्थियों का सहयोग अति आवश्यक है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैन बसेरों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

Thu Dec 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूतरैन बसेरों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश रायबरेली 10 दिसंबर 2025जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement