मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:55 पर आजमगढ़ पहुचें, एसआईआर पर केंद्रित रहेगी समीक्षात्मक बैंठक

आज़मगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:55 पर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उतरते ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम इसके बाद सीधे कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और एसआईआर संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस दौरान मंडल में एसआईआर से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री मंडल के तीनों जिलों आज़मगढ़, मऊ और बलिया में एसआईआर की प्रगति को बारीकी से परखेंगे।
बैठक में तीनों जिलों के डीएम और एसपी मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य विषय पूरी तरह एसआईआर पर केंद्रित रहेगा। जानकारी के अनुसार बैठक में मंडल से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल होंगे।
इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल एसआईआर प्रभारी प्रदेश मंत्री शिवभूषण, एसआईआर आजमगढ़ संयोजक नन्हकू राम सरोज, सभी जिला प्रवासी, जिलों के प्रभारी, एसआईआर संयोजक, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी और 2022 के चुनावों में प्रत्याशी रहे नेता भी हिस्सा लेंगे।
बैठक में सभी विधानसभाओं के BLA भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह पूरा सत्र लगभग एक घंटे चलेगा और मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर मंडल में एसआईआर की रफ्तार को मापेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।




