मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:55 पर आजमगढ़ पहुचें, एसआईआर पर केंद्रित रहेगी समीक्षात्मक बैंठक

आज़मगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:55 पर  पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उतरते ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम इसके बाद सीधे कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और एसआईआर संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस दौरान मंडल में एसआईआर से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री मंडल के तीनों जिलों  आज़मगढ़, मऊ और बलिया  में एसआईआर की प्रगति को बारीकी से परखेंगे।

बैठक में तीनों जिलों के डीएम और एसपी मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य विषय पूरी तरह एसआईआर पर केंद्रित रहेगा। जानकारी के अनुसार बैठक में मंडल से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल होंगे।

इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल एसआईआर प्रभारी प्रदेश मंत्री शिवभूषण, एसआईआर आजमगढ़ संयोजक नन्हकू राम सरोज, सभी जिला प्रवासी, जिलों के प्रभारी, एसआईआर संयोजक, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी और 2022 के चुनावों में प्रत्याशी रहे नेता भी हिस्सा लेंगे।

बैठक में सभी विधानसभाओं के BLA भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह पूरा सत्र लगभग एक घंटे चलेगा और मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर मंडल में एसआईआर की रफ्तार को मापेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल प्रशिक्षण हेतु 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

Thu Dec 11 , 2025
कोण्डागांव  11 दिसम्बर 2025/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल इंस्टालेशन टेक्निशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक एवं रिटेल कोर्सों में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित […]

You May Like

Breaking News

advertisement