कोण्डागांव 11 दिसम्बर 2025/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल इंस्टालेशन टेक्निशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक एवं रिटेल कोर्सों में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, इच्छुक युवक एवं युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोगरी पारा पर्यावरण वाटिका के पास में आकर आवेदन कर सकते हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सेंट्रल एसी, वाई फाई कनेक्शन और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा समिति द्वारा किया जाएगा संचालित महासमुंद 11 दिसंबर 2025/ महासमुंद के हृदय स्थल में निर्माणाधीन सेन्ट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ […]