पशुपालकों को पशु चिकित्सा शिविर में वितरित की गई निशुल्क दवाएं

कुल्छा खुर्द ग्राम पंचायत में लगा पशु मेला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज तहसील क्षेत्र के कुल्छा खुर्द ग्राम पंचायत में लगा पशु मेला। पशुपालकों को पशु चिकित्सा शिविर में वितरित की गई निशुल्क दबाए। जानकारी के अनुसार में कुल्छा खुर्द ग्राम पंचायत में स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सा हॉस्पिटल मीरगंज के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कुल्छा खुर्द में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान राहुल मौर्य ने फीता काटा किया।
इस मौके पर मीरगंज हॉस्पिटल के पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा मेले में पशु के विभिन्न बीमारियों से संबंधित जानकारी से पशुपालकों को अवगत कराया गया है। इस दौरान बांझपन चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, कृमि नाशक दवाएं निशुल्क वितरण की गई। इससे पूर्व गाय को विधिवत माला पहनकर, गुड़ चना मिठाई खिलाकर मेला का का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य , पत्रकार ओपी शर्मा, मुदित प्रताप सिंह, चीफ फार्मासिस्ट के एस सक्सेना, होते लाल मौर्य , तोताराम मौर्य, हरिद्वारी सिंह मौर्य , राजदीप शर्मा, महिपाल सिंह, संजय गंगवार, राजेश कुमार समेत पशु चिकित्सा स्टाफ एवं ग्रामीण लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजय कम्युनिटी हाल, बरेली में नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के तत्वावधान में नागरिक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Fri Dec 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : संजय कम्युनिटी हाल, बरेली में नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के तत्वावधान में नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बरेली राकेश मिश्र वार्डेन्स को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उनके साथ समारोह की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत […]

You May Like

advertisement