सीओ ने कोतवाली का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण” अधिकारियों को दिये पेंडिंग मुकदमों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश

रिपोर्टर -जफर अंसारी लालकुआँ

लालकुआँ में पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों की जांच की, मैस में खाने की गुणवत्ता परखी, और साफ-सफाई, वाहनों के रखरखाव, तथा अपराध पर नियंत्रण पाने तथा कच्ची शराब के खिलाफ बिशेष अभियान चलाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये है।
बताते चले कि बुधवार दोपहर लालकुआँ कोतवाली पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने कोतवाली का बारिकी से अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली पर मौजूद शास्त्रो की जांच की तथा शस्त्रों की सूची से मिलान किया। उन्होंने मैस में खाने की गुणवत्ता परखी। वहीं मैस इंचार्ज को खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ कोतवाली के कार्यालय में पहुंची। जहां उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया।साथ ही साफ सफाई, वाहनों के रखरखाव, बदमाशो की हिस्ट्रीशीट व गैंग चार्ट बनाने के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने लालकुआँ कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा को अग्रिम रुप से अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देशित किया गया है। वहीं पेंडिंग मुकदमों के जल्द से जल्द निस्तारण के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ बिशेष अभियान चलाया शामिल आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून एलयूसीसी घोटाला: पीड़ितों की शिकायतो और दावों के लिए बनेगा एकीकृत पोर्टल, सीबीआई कर रही है जांच

Fri Jan 30 , 2026
सागर मलिक एलयूसीसी घोटाला में पीड़ितों की शिकायतों और दावों के लिए एकीकृत पोर्टल बनाया जाएगा। मामले में नवंबर से सीबीआई जांच कर रही है। एलयूसीसी कंपनी में ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायतों के लिए एक अलग से एकीकृत पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर पीड़ित लोग अपनी शिकायतें […]

You May Like

advertisement