आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित संचालन एवं निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही : सीएमओ

                        

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित संचालन एवं निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही : सीएमओ

  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने जनपद के समस्त अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खंडों के अंतर्गत संचालित समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
  उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपनी-अपनी टीमों के माध्यम से अपने ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भ्रमण कर निरीक्षण करें तथा उसकी विस्तृत रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें।
  सीएमओ ने बताया कि जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं अन्य टीमों द्वारा भी परिधीय चिकित्सालयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं नियमित संचालन सुनिश्चित हो सके।
  उन्होंने सभी अधीक्षकों एवं प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बुधवार एवं शनिवार को किसी प्रकार की बैठक आयोजित न की जाए, क्योंकि इन दिनों आयोजित होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
 मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रतिदिन निर्धारित समय पर खुलें एवं निर्धारित समय पर बंद हों। कई स्थानों से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने अथवा उनके खुलने एवं बंद होने के समय में अनियमितता संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जो अत्यंत गंभीर विषय है।
  डॉ. वर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रभारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। ऐसी स्थिति संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के लिए गंभीर  त्रुटी मानी जाएगी तथा तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
 उन्होंने समस्त क्षेत्रीय डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें तथा वहां पाई जाने वाली किसी भी लापरवाही अथवा अनियमितता पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

                                   (डाॅ. एन. आर. वर्मा)
                                 मुख्य चिकित्साधिकारी
                                       आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली के विधानसभा अध्यक्षों को जोन अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बनाने के निर्देश दिया एवं मासिक समीक्षा मीटिंग में आये

Fri May 8 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज दिनांक 7 मई 2026 को अपना दल (एस )पार्टी के जिला कार्यालय रायबरेली मे दिन बृहस्पतिबर को मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अपना दल (एस)/ कुंवर सत्येंद्र पटेल जी के अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल व यशकाई डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर मीटिंग आयोजित […]

You May Like

advertisement