उत्तराखंड देहरादून एलयूसीसी घोटाला: पीड़ितों की शिकायतो और दावों के लिए बनेगा एकीकृत पोर्टल, सीबीआई कर रही है जांच

सागर मलिक

एलयूसीसी घोटाला में पीड़ितों की शिकायतों और दावों के लिए एकीकृत पोर्टल बनाया जाएगा। मामले में नवंबर से सीबीआई जांच कर रही है।

एलयूसीसी कंपनी में ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायतों के लिए एक अलग से एकीकृत पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर पीड़ित लोग अपनी शिकायतें और दावा पेश कर सकेंगे।

इस मामले में सीबीआई ने शासन को गत 14 जनवरी को पत्र लिखा था जिसके क्रम में सचिव दिलीप जावलकर ने सहकारिता विभाग को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

गौरतलब है कि चिटफंड कंपनी एलयूसीसी ने प्रदेश के कई जिलों में अपनी शाखाएं खोली थीं। सैकड़ों की संख्या में एजेंट बनाकर लोगों से निवेश कराया गया। छोटी-छोटी बचत के रूप में लोगों ने आरडी-एफडी के रूप में इस कंपनी में पैसा जमा किया। इस बीच जून 2024 में पता चला कि एलयूसीसी कंपनी के
कार्यालय बंद होने लगे।

ठगी की रकम सैकड़ों करोड़ रुपये बताई गई
लोगों ने एजेंटों पर दबाव बनाया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पौड़ी की कोटद्वार कोतवाली में एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद कुल 18 मामले विभिन्न जिलों में दर्ज किए गए। ठगी की रकम सैकड़ों करोड़ रुपये बताई गई। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच सीआईडी को दे दी जिसने आरोपपत्र भी न्यायालय में दाखिल किया।

इस बीच एक व्यक्ति की ओर से हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई। इस पर न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई के हवाले करने के आदेश दिए। सीबीआई ने गत 27 नवंबर को देहरादून ब्रांच में एफआईआर दर्ज की।

इसमें आधार कोटद्वार की एफआईआर को बनाया गया और बाकी 17 एफआईआर को इसमें जोड़ दिया गया। सीबीआई की अब तक की जांच में आया है कि इस कंपनी ने करीब 1.5 लाख लोगों को निवेश के नाम पर ठगा है।

ठगी की कुल रकम 800 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। ऐसे में सीबीआई की ओर से शासन को पत्र लिखा गया कि इन लोगों से संपर्क के लिए एक एकीकृत मंच का होना आवश्यक है। ऐसे में सीबीआई ने एक एकीकृत पोर्टल शिकायतों और दावों के लिए शुरू करने के लिए कहा है। जल्द ही शासन के निर्देश पर पोर्टल (वेबसाइट) की शुरुआत की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन माह स्थानीय मुद्दों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Fri Jan 30 , 2026
सागर मलिक कांग्रेस भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और जन मुद्दों को उठाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय […]

You May Like

advertisement