नर नारायण सेवा समिति ने लडक़ी की शादी में दिया जरूरत का सामान

नर नारायण सेवा समिति ने लडक़ी की शादी में दिया जरूरत का सामान।

ब्यूरो चीफ – कपिल अरोड़ा।

शाहाबाद मारकंडा,17 जनवरी : पिछले 14 वर्षो से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने वाली नर नारायण सेवा समिति द्वारा शाहाबाद नगर के एक जरूरतमंद परिवार की लडक़ी की शादी में जरूरत का सामान दिया गया। समिति संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने बताया कि लडक़ी की माता ने बताया कि उनके पति किसी बीमारी से ग्रसित है और काम करने में असमर्थ है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है और वह घरों में काम करके बड़ी मुश्किल से अपने व परिवार का पेट पाल रही है। भाटिया ने बताया कि लडक़ी की माता ने बताया कि वह उनकी लडक़ी की शादी है लडक़ी की शादी करने में असमर्थ है और बिल्कुल सादे ढंग से बेटी की शादी कर रहे है। इसीलिए उक्त महिला ने समिति से सहायता की अपील की। भाटिया ने बताया कि जरूरत को देखते हुए समिति द्वारा लडक़ी की शादी में मिठाई, कम्बल, कपड़े, कुछ राशन और भी जरूरत का सामान लडक़ी की मां को दिया गया। समिति के कोषाध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि पिछले 14 वर्षो से समिति हर जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी में सहायता कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा किए जाने वाले सभी प्रकल्प दानी सज्जनों के सहयोग से किए जाते है। इस मौके पर करनैल सिंह, विनोद अरोड़ा मौजूद थे।
लडक़ी की शादी में जरूरत का सामान देते समिति के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो व्यापारी बकाया जीएसटी नहीं भरते हैं तो आने वाले समय में उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा- उपायुक्त मनीष कुमार

Fri Jan 17 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। यह खबर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ( जीएसटी ) भरने वाले व्यापारियों के लिए है। जीएसटी विभाग द्वारा इस वर्ष 31 मार्च तक व्यापारियों को बकाया जीएसटी भरने के लिए कहा गया है। यदि इस दौरान जो व्यापारी बकाया जीएसटी नहीं भरते हैं तो आने वाले […]

You May Like

Breaking News

advertisement