स्वास्थ्य विभाग का कड़ा एक्शन : अवैध ‘जय माँ सर्वेश्वरी जच्चा-बच्चा केंद्र’ सील

Oplus_131072

आजमगढ़।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशन में, जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत आज सरायमीर क्षेत्र के पुनर पोखर स्थित ‘माँ सरस्वती जच्चा-बच्चा केंद्र’ पर कठोर कार्रवाई की गई। डाॅ आलेन्द्र कुमार डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम प्रतिष्ठान) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि उक्त केंद्र पूर्णतः अपंजीकृत है तथा बिना निर्धारित मानकों एवं आवश्यक अनुमतियों के संचालित किया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान एक महिला के प्रसव (सिजेरियन ऑपरेशन) में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत भी संज्ञान में आई, जिसमें ऑपरेशन के दौरान आंतरिक अंगों को क्षति पहुँचाने का आरोप है। साथ ही, केंद्र में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों, प्रशिक्षित स्टाफ एवं आपातकालीन सुविधाओं का अभाव पाया गया।
उपरोक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया तथा संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध अस्पतालों/क्लिनिकों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जनमानस के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान ने पवित्र नवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर फिरोजपुर छावनी में आध्यात्मिक भजन कीर्तन और सत्संग कार्यकर्म का किया गया आयोजन

Fri Mar 20 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 20 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि आज के समय में भारतीय संस्कृति को सही ढंग से समझने और उसे जीवन में अपनाने के लिए एक पूर्ण गुरु की शरण में आना बहुत ज़रूरी है। केवल एक पूर्ण गुरु की […]

You May Like

advertisement