
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
युवाओं से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की गई अपील।
कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में बुधवार को नवीन जिन्दल यूथ ब्रिगेड की मीटिंग आयोजित की गई। सचिन यादव पार्षद प्रतिनिधि अपने युवा साथियों के साथ नवीन जिन्दल यूथ ब्रिगेड की मीटिंग में शामिल हुए। इस मीटिंग में सांसद नवीन जिन्दल से प्रेरणा लेकर युवाओं को समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन से आवेश सिंह ने कहा कि युवाओं को सांसद नवीन जिन्दल की सेवा भावना और जनकल्याण के कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, स्किल प्रशिक्षण और नवाचारों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में ‘नवीन अवसर’ के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और रोजगार, ‘नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति’ से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग तथा ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट, टीबी मरीजों को पोषण सहायता और खेलों को बढ़ावा देने जैसी अनेक जनहित योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने समाज सेवा, जनकल्याण और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भूषण कुमार, डॉ. राज कुमार, विश्वकांत शर्मा, आकाश राणा, अभय मित्तल, सचिन,सलिंद्र बारवा, सुनील मिर्जापुर, संजीव सरपंच जोगनाखेडा और अंकित गर्ग उपस्थित रहे।


