होमगार्ड वर्दी घोटाले से सूबे की सियासत में भूचाल, भाजपा सरकार घोटालेबाज़ : यशपाल आर्य।

रिपोर्टर- जफर अंसारी

स्थान ,लालकुआँ

एंकर-लालकुआँ सूबे में होमगार्ड विभाग में वर्दी और अन्य सामान की खरीद में भारी गड़बड़ी के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है और सरकार को सीधे तौर पर “घोटालेबाज़” करार दिया है।
बताते चले कि यह सोमवार को लालकुआँ पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है और अब तो खुद सरकार के आला अधिकारी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “होमगार्ड विभाग में वर्दी और अन्य सामान की खरीद में जो गड़बड़ी सामने आई है, वह केवल एक मामला नहीं, बल्कि इस सरकार की कार्यशैली का आईना है। डीजी होमगार्ड की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे राज्य में भ्रष्टाचार के बड़े पैमाने को दर्शाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जब पुलिस से जुड़े एक अधीनस्थ विभाग में इस स्तर का भ्रष्टाचार हो रहा है, तो अन्य विभागों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यह पहला घोटाला नहीं है, इस सरकार ने ऐसे न जाने कितने घोटाले किए हैं।”
उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को खुली छूट दी गई है और आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है।
उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

बाइट, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून चंद्रबनी में धूमधाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस, गोरखा संघ

Tue Jan 27 , 2026
देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। संसारी माता प्रांगण में गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता मे गोर्खा संघ के सबसे बुजुर्ग सदस्य, सेवला कलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा ने झंडारोहण किया। सांस्कृतिक मंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement