जूनियर रैडकास की गतिविधियो के द्वारा समाज को जागरुक करने का संदेश : अनिल जोशी

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 दिसंबर : भारतीय रैडक्रॅास समिति हरियाणा राज्य शाखा द्वारा गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय जूनियर रैडक्रॅास प्रशिक्षण शिविर (लडक़ो) के आयोजन का आज समापन हुआ। जिसमें हरियाणा के 21 जिलों अम्बाला, भिवानी, नारनौल चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जीन्द, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, पंचकूला, सिरसा, यमुनानगर, पानीपत और फतेहाबाद से 167 जूनियर्स व 33 काउंसलर्स भाग लें रहें थे।
इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर्जीन हैनरी डयूनानट् की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शिविर के दौरान की गई प्रतियोगिताओं नाटिका, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस शिविर निदेशक, विनीत गाबा ने मुख्य अतिथि अभिवादन करते हुए शिविर के दौरान की गई गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विनीत गाबा, सुमन बाला, अन्जू शर्मा, कृष्ण कक्कड, रामचन्द, ओम प्रकाश गांधी, डॉ. जय कुमार, विजय कुमार, पंकज सिंह, डॉ. सत्यनारायण, संजयकुमार, पवनकुमार, बलराम, सुखबीर, गुरुदेवसिंह, संजीव कुमार, पुलकीत शर्मा, हरि कृष्ण, सुरेन्द्र कुमार, राजेश कपूर, रंजीत, नन्दलाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि की टीम ने राज्य युवा उत्सव 2025 में पहला स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

Fri Dec 12 , 2025
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई कुरुक्षेत्र,अमित 11 दिसम्बर : इंद्रधनुष सभागार, पंचकूला में 8 से 10 दिसम्बर 2025 तक भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुए राज्य युवा उत्सव-2025 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ग्रुप डांस टीम ने अपने उत्कृष्ट और ऊर्जावान प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। […]

You May Like

advertisement