मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगरीय एवं ग्रामीण का किया निरीक्षण 

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : माननीय अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगरीय एवं ग्रामीण का निरीक्षण किया।
माननीय अध्यक्ष ने प्रभारी वॉर्डन को सभी छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छात्राओं की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने एवं बेहतर पढ़ाई करके अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महोदया द्वारा बेंडिंग मशीन के बारे में पूछताछ की गई, जिसमें प्रभारी वॉर्डन द्वारा बताया गया कि बेंडिंग मशीन छात्रावास में लगी हुई है। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों को भी चेक किया गया, जिसे ससमय रिफिल कराने के निर्देश दिए गए। रसोई घर का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 विनीता, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, प्रभारी वार्डन नगरीय सफिया जुबैरी, प्रभारी वार्डन ग्रामीण प्रभा, लेखाकार साहिबा रानी व शालिनी सक्सेना, अध्यापिका उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर जिला महिला अस्पताल बरेली में शिविर का किया गया आयोजन

Sat Dec 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माननीय अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली श्री उमा शंकर कहार द्वारा आदेशित किया गया था। कि वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा ।इस संदर्भ में जिला महिला अस्पताल बरेली में वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर आम […]

You May Like

advertisement