शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन के कार्यालय का शुभारंभ

शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन के कार्यालय का शुभारंभ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आज थानेसर कुरुक्षेत्र में शाखा कार्यालय शुभारंभ समारोह कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम नर्मदेश्वर महादेव मंदिर दयानंद कॉलोनी सलारपुर रोड़ कुरुक्षेत्र में रखा गया जो बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन यह एक समाज सेवी संस्था है जो पिछले काफी वर्षों से महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यरत है अभी कुछ समय पूर्व ही राष्ट्रीय स्तर पर पंजी. हुई है। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुदेश शर्मा, सचिव राजबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य आतिथ्य के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ जो सायं 4 बजे से 7 बजे तक चला। इस शुभ अवसर पर शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन परिवार सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुदेश शर्मा,राष्ट्रीय सचिव राजबीर शर्मा, मुख्य अतिथि ब्लाॅक समिति चेयरमैन रजनी शर्मा, आचार्य रामेहर शर्मा, राकेश विश्वहिन्दू परिषद, पार्षद सुषमा मेहता, महेन्द्र मेहता,पार्षद नेहा गुप्ता, आचार्य राजेश वत्स, मीना कुमारी, किरण शर्मा, आयुषी सिंगला, महेश भारद्वाज, मंजीत कुमार, दीपक खन्ना और 100 से भी अधिक माता बहनें, समाज सेवक व बच्चे आदि सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे व शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन को व पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ और शुभ आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना हेतु सभी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी को नारी सशक्तिकरण, उत्थान, शिक्षा, बाल विकास व संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान, कार्यशैली वा संस्था के बारे में बताकर समझाया कि हम सभी मिलकर किस प्रकार से सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये संस्था जीन्द और कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में समाज कल्याण के लिए कार्य करेगी। सुदेश शर्मा समाज सेविका के रूप में काफी वर्षों से समाज में सकारात्मक बदलाव, महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं और इनकी निस्वार्थ सेवाभाव, योगदान व योग्यता को देखते हुए कई संस्थान व संस्थाओं द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं। सुदेश शर्मा अधिवक्ता भी हैं और भविष्यवक्ता भी इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है कि यदि कोई महिला कुछ करने की ठान ले तो वह क्या नहीं कर सकती। उन्होंने अपने आपको महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के लिए समर्पित किया हुआ है ये गरीब व असहाय लोगों के लिए सभी प्रकार की हैल्प करने को सदैव तत्पर रहती हैं। और आने वाले समय में समाज कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। समय-समय पर ये समाज सेवा हेतु सभी का आवाह्न करती आयी हैं और कार्यक्रम के दौरान भी इन्होंने सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर आगे बढ़ने की बात कही व अपने विचारों को सभी के समक्ष रखकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ व सभी ने जलपान व अल्पाहार ग्रहण कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो बनाते इमारतें भव्य हैं, ऐसे राष्ट्र प्रणेताओं को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है : भारत विकास परिषद

Fri May 2 , 2025
जो बनाते इमारतें भव्य हैं, ऐसे राष्ट्र प्रणेताओं को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है : भारत विकास परिषद। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : आज 1 मई दिन वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा सलारपुर रोड स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में […]

You May Like

Breaking News

advertisement