वोट चोर गददी छोड महारैली होगी एतेहासिक लायेगी बदलाव , मिर्जा अशफाक सकलैनी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि दिनांक 11 दिसंबर को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में अ०भा० कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर आयोजित बृज ज़ोन एवं पश्चिम ज़ोन से सम्बंधित जिला/शहर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक देर रात तक चली ।
बैठक का मुख्य एजेंडा 14 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली SIR के विरोध में होने वाली रैली था।
बैठक मे मुख्य रूप से कांग्रेस संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल जी , महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी, तथा कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडेय जी , उतर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जी ने रैली को सफल बनाने के लिए उपस्थित जिला और शहर अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया और दिशा-निर्देश दिए।
इस रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के साथ-सा कांग्रेस पार्टी के कई अन्य बड़े नेता भी लोगों को संबोधित करेंगे और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से लोगों को अवगत कराएंगे
इस रैली के माध्यम से अन्याय, दमन और सरकारी विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक सशक्त जन-आवाज़ उठाने जा रही है।
वहां से वापस लौटने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक तैयारी पर जोर दिया गया ताकि रैली ऐतिहासिक बने और जनता की आवाज़ ताकत के साथ दिल्ली तक पहुँचे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने बताया कांग्रेस संगठन मज़बूत हाथों में है — संघर्ष और सेवा के रास्ते पर हम और अधिक दृढ़ संकल्पित हैं यह महारैली आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने बताया के सभी वार्डों में जोर-शोर के साथ 14 दिसंबर की वोट चोर गददी छोड महारैली के बारे में व्यापक प्रचार , प्रसार किया गया है बरेली जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे ।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों में प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,पी सी सी सदस्य ,राज शर्मा , हरीश गंगवार उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर के ज़ायरीन का सिटी स्टेशन पर रहेगा पड़ाव। ज़िला प्रशासन व दरगाह की ओर से की जायेगी व्यवस्था

Sat Dec 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अजमेर शरीफ की विश्व विख्यात दरगाह ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का 814 वा उर्स-ए-ख़्वाजा 17 दिसंबर से अजमेर शरीफ़ में शुरू होने जा रहा है। जिसमें शिरकत के लिए देश-विदेश के लाखों ज़ायरीन अजमेर शरीफ हाज़िरी देने पहुँचते है। इसी कड़ी में नेपाल समेत […]

You May Like

advertisement