
पंडित केवल कृष्णा जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
पंजाब (फिरोजपुर)
19 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जगदीश बजाज की अध्यक्षता में जनवरी महीने का राशन वितरण किया गया। पंडित केवल कृष्ण जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में सोसाइटी की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई। श्री जगदीश बजाज एवं ब्रिज भूषण धवन ने मुख्य अतिथि को सम्मान के तौर पर पुष्पमाला अर्पित की। पंडित केवल कृष्ण जोशी ने सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा ही परम धर्म है।
इस मौके पर जगदीश बजाज, ब्रज भूषण धवन, बलविंदर शर्मा, केवल कृष्ण जोशी, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।


