पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश बीजेपी की सियासत में बड़ा बदलाव तय हो गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। शनिवार को पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं ने रखा। अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।
इस बीच गोरखपुर से एक भावुक दृश्य भी सामने आया। जब पंकज चौधरी की मां को उनके बेटे के प्रदेश अध्यक्ष बनने की जानकारी दी, तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने रोते हुए कहा कि बस बेटा आगे बढ़े, यही उनका आशीर्वाद है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि शनिवार दोपहर तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर सस्पेंस बना रहा। सुबह करीब 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जब उनसे नए अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ी देर में सब कुछ सामने आ जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी पार्टी कार्यालय जा रहा हूं, आगे सब पता चलेगा। हालांकि कुछ ही देर बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में संकेत दे दिए।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष सात बार के सांसद रहे हैं, अपने समाज में लोकप्रिय हैं और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके इस बयान को सीधे तौर पर पंकज चौधरी से जोड़कर देखा गया। पंकज चौधरी योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर मंडल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं और ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं। अगर उनकी नियुक्ति होती है तो वह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले चौथे कुर्मी नेता होंगे।
गौरतलब है कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव, यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनावों के चलते यह प्रक्रिया टलती चली गई। अब रविवार को औपचारिक ऐलान के साथ यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, जिस पर पूरे प्रदेश की सियासत की नजरें टिकी हुई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीए विनय कृष्ण बने रोटरी के नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

Sun Dec 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रोटरी इंटरनेशनल जिला 3110 के लिए रोटेरियन सीए विनय कृष्ण को सर्वसम्मति से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजीएनडी) चुना गया है। उनको रोटरी वर्ष 2028-29 हेतु डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनको बधाई दी।एक […]

You May Like

advertisement