जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ का टूरिस्टों को मारना कायरतापूर्ण घटना : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र-23 अप्रैल : कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर टूरिस्टों को करने की कड़ी निंदा करते हुए थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह कायरतापूर्ण घटना है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। अरोड़ा अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि की सरकार को इस मामले को लेकर कर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना का मकसद देश में सांप्रदायिक दंगे करवाना है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आतंकवाद के मामले पर एकजुट होना चाहिए।
आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पहले ही चौकसी बरतनी चाहिए थी ताकि इस प्रकार की घटनाएं न हो।उन्होंने कहा कि यदि आज हमारी एजेंसी चौकस होती तो मरने वालों की जान बचाई जा सकती थी।
सोने के बढ़ते रेट पर चिंता व्यक्त करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, सोने का रेट एक लाख प्रति तोले से ऊपर चला गया है, आम आदमी के लिए अपनी बेटी का विवाह करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार को बढ़ती महंगाई की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए और इस पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महंगाई,बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार नए-नए मुद्दे उछाल रही है,कभी वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लाया जाता है, तो कभी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमे की बात की जाती है ताकि जनता का महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भड़काया जा सके।
मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक पर बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज देश का संविधान खतरे में है संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस किया जा रहा है। देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 दिन तक लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी।
अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुस्तकें हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ती हैं : प्रो. संजीव शर्मा

Thu Apr 24 , 2025
पुस्तकें हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ती हैं : प्रो. संजीव शर्मा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू पंजाबी विभाग में ’उस्ताती ए कवि साईं मियां मीर जी’ पुस्तक पर व्याख्यान आयोजित। कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में पंजाबी विभाग द्वारा ’उस्ताती […]

You May Like

Breaking News

advertisement