फूलों की वर्षा से हुआ भगवान श्री कृष्ण की पालकी का स्वागत

(पंजाब) फिरोजपुर 15 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अरोड़वंश धर्मशाला,नज़दीक बस स्टैंड राय सिंह नगर में 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्री कृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रचार हेतु श्री हनुमान मन्दिर से संध्या फेरी निकाली गयी। संध्या फेरी की शुरुआत में प्रभु का पूजन किया गया जिसमें श्री हनुमान मन्दिर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पेड़ीवाल, अरोड़वंश सभा प्रधान सुरिंदर मिड्ढा,ठाकुर राम,सुभाष कालड़ा,विनोद कुमार इच्छापुजानी,अजय कुमार तनेजा, सुनील शाह,हरि कृष्ण और विनोद खरबंदा ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी भक्तो ने पूरी श्रद्धा से प्रभु का गुणगान किया।गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानंद जी ने अपने विचारों में कहा कि आज हमें प्रभु की कथा से जुड़ने की आवश्यकता है जिससे मानव का बिखरा हुआ मन प्रभु में लग सके,क्योंकि व्यक्ति का मन ही उसके सुख और दु:ख का कारण है। यदि मानव के मन की दशा ठीक है तो उसके जीवन की दिशा भी ठीक हो सकती है।
संध्या फेरी में संस्थान की ओर से साध्वी सोनिया भारती,साध्वी पुण्यपदा भारती,साध्वी अंजू भारती और साध्वी सविता भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।जगह-जगह पुष्प वर्षा से सन्त समाज और प्रभुभगतों का स्वागत किया। बिमला अरोड़ा,अनीता सिंघल,बेबी जैन,निधि खत्री,अनुराधा सोनी,मोनिका बिश्नोई,वन्दना मूंदड़ा ने सुमधुर भजनों का गायन किया।भजनों पर सभी माताएं बहनें भावविभोर होकर नाचने लगीं। संध्या फेरी में शंभू सिंघल,संजय मंडा,राकेश बिश्नोई,सोनू,अशोक और दिनेश बिश्नोई ने संध्या फेरी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की सेवा को निभाया। संध्या फेरी में पत्रकार बंधु नरेश ठक्कर एवं हर्ष मल्होत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।संध्या फेरी का विश्राम ठाकुर राम जी के निवास स्थान रघुवंश निवास निहालकौर कॉलोनी पर हुआ। ठाकुर राम जी के परिवार की ओर से सभी प्रभु भगतों के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफला एकादशी महीना संक्रांति के उपलक्ष में किया सत्संग

Tue Dec 16 , 2025
एकादशी पर सत्संग/भजन कीर्तन स्नान को बहुत महत्व:- साजन वर्मा फिरोजपुर 15 दिसम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस अवसर अजय ग्रोवर ने भजन गाया,भजनों उपरांत पण्डित सत्यदेव भारद्वावाज जी ने आरती कर प्रशाद वितरण किया महंत शिवराम दास, गुलशन चावला, अश्वनी पूरी जिरा से, संजीव हांडा, सुनीता कटारिया, राधिका […]

You May Like

advertisement