फिरोजपुर मंडल के स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का सफल क्रियान्वयन

(पंजाब) फिरोजपुर 29 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। उनके कार्यकाल के दौरान फिरोजपुर मंडल के लगभग 33 रेलवे स्टेशनों पर पारंपरिक यांत्रिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली में सफलतापूर्वक परिवर्तन किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू किए गए प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम इस प्रकार है- लक्खेवाली, बद्दोवाल, मुल्लांपुर, नसराला, गुरुहरसहाय, मुक्तसर, नकोदर, करतारपुर, होशियारपुर, पट्टी, साहनेवाल, चहेड़ू, वेरका, बटाला आदि।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परिवर्तन न केवल ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित और दक्ष बनाता है, बल्कि समयबद्धता, निगरानी एवं रखरखाव के क्षेत्र में भी आधुनिकतम तकनीकी मानकों को सुनिश्चित करता है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के माध्यम से ट्रेनों की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने इस उपलब्धि के लिए यांत्रिक, परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को बधाई दी और इसे यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गवर्नमेंट कॉलेज अजमेर में NSUI का विरोध प्रदर्शन

Tue Jul 29 , 2025
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीअजमेर से खबरगवर्नमेंट कॉलेज अजमेर में NSUI का विरोध प्रदर्शनगेट के मुख्य द्वार पर फूंका राजस्थान सरकार का पुतला,छात्रसंघ चुनाव की बहाली की कर रहे मांग,कॉलेज के मुख्य द्वारा पर लगाया ताला,5 अगस्त को जयपुर मे होगा विशाल विरोध प्रदर्शन,सरकार से छत्रसंघ चुनाव बहाल करने […]

You May Like

advertisement