रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदापुर में जमीन विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक

रायबरेली रिपोर्ट- विपिन राजपूत

बाउंड्रीवाल गिराने व धमकी देने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

, रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदापुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम सुख पुत्र छेदीलाल का आरोप है कि उनके पड़ोसी रामफेर, रामकुमार, अल्पना, प्रेमा तथा मौजूदा ग्राम प्रधान बृजपाल सिंह पासवान ने एक राय होकर उनकी करीब 20 फीट लंबी और 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह एसडीएम सलोन की अनुमति से अपने दरवाजे के सामने मिट्टी डालकर जमीन ऊंची करा रहे थे, जिसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। इसी मामले में पीड़ित ने थाना नसीराबाद को सूचना दी थी और न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल कर रखा है। आरोप है कि उसी रंजिश में बाउंड्रीवाल गिराकर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान किया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से न्याय और कार्रवाई की मांग की है।

बाइट, रामसुख, पीड़ित

बाइट, अशोक कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान

बाइट, रीमा, पीड़िता

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ अटेवा के कर्मचारियों ने ठाना है पुरानी पेंशन लागू कराना है कलम चलाओ आंदोलन बढ़ाओ

Sun Dec 21 , 2025
आजमगढ़ अटेवा के कर्मचारियों ने ठाना है पुरानी पेंशन लागू कराना है कलम चलाओ आंदोलन बढ़ाओआज दिनांक 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को गोदाम घाट पर ग्राम पंचायत बाग लखराव में पौधा रोपण के माध्यम से ओपीएस की मांग करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा आम का पौधा चितवन का […]

You May Like

advertisement