उत्तराखंड देहरादून मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी समिति द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सागर मलिक

29 नवंबर को दिल्ली में झंडेवाला स्थित मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी महाराज (पेशावर वाले) पर MCD और DDA द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आज राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ला में मंदिर दरगाह समिति द्वारा शांतिपूर्ण तरीके ’राम नाम’ का पाठ करते हुए पद यात्रा निकाली गई। वहीं इस दौरान पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

प्रेस कांग्रेस के दौरान मंदिर दरगाह के प्रधान चंद्र मोहन कपूर सहित समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। आपको बता दे की दिल्ली के झंडेवालान में स्थित करीब 1400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बाबा श्री पीर रत्ननाथ मंदिर परिसर में 29 नवम्बर को डीडीए ओर एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ कार्यवाही को लेकर देश विदेश में बसे श्रद्धालुओं में भारी रोष है। 29 नवम्बर को डीडीए एवं एमसीडी के अधिकारियों द्वारा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में की गई कार्रवाई के दौरान मंदिर परिसर की बाउंड्री-वॉल, तुलसी वाटिका, जल टंकियाँ, सीवर लाइन, अस्थायी लंगर हॉल, बिजली पैनल एवं अन्य धार्मिक उपयोग में आने वाले ढाँचों को ध्वस्त किया गया। जिससे लगभग 15 घंटे तक धार्मिक गतिविधियाँ बाधित रहीं। इस घटना से देश-विदेश में जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं एवं सेवक परिवारों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। वहीं मंदिर दरगाह का 3803 वर्गगज भूमि पर 1948 से विधिवत कब्ज़ा है तथा 1973 से वैध लीज़ उपलब्ध हैं।

मंदिर दरगाह से जुड़े सवा करोड़ अनुयायी देश के विभिन्न राज्यों सहित जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, लंदन, अमेरिका, कनाडा एवं नेपाल जैसे देशों में भी निवास करते हैं और यह स्थान धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। जिसके चलते अभी तक मंदिर प्रबंधन एवं 2500 से अधिक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह ओर दिल्ली सरकार से शांतिपूर्ण एवं न्यायोचित हस्तक्षेप की अपेक्षा करते हुए मंदिर को उसकी वैध भूमि पर पुनः बाउंड्री-वॉल निर्माण की अनुमति दी जाने की मांग रखी है, ताकि धार्मिक व सेवा कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण

Mon Dec 22 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपणअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता […]

You May Like

advertisement