पुलिस अधीक्षक नगर ने कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत रामगंगा घाट पर आयोजित होने वाले चौबारी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, घाटों की सफाई, पार्किंग, जल आपूर्ति, बिजली-पानी की सुविधा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने मेले के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए, जिसमें पुलिस फोर्स की तैनाती और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। थाना कैंट व आसपास के थानों की संयुक्त टीम को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम-ई), एसडीएम सदर, बरेली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी करते 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किए

Thu Oct 16 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनबड़ी ख़बर: अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी करते 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किए,सागर मलिक नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो/शराब की तस्करी करते 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में, […]

You May Like

advertisement