फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन की ओर से फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन पुराना शहर के बुखारपुरा क्षेत्र में अब्दुल सत्तार की आरा मशीन के पास किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैरम एसोसिएशन के संरक्षक नदीम इकबाल मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन एक पंजीकृत एवं सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है। बरेली में पहली बार इस तरह के आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपने कैरम खेल कौशल को कानूनी और संगठित मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता शारिक अब्बासी, पूर्वी मंडल वार्ड 71 शक्ति केंद्र संयोजक के सहयोग से जरूरतमंदों को 100 कंबलों का वितरण भी किया गया।
अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने बताया कि कैरम के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप, सरकारी नौकरी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कैरम खेल को बाजी और शर्त से मुक्त कर एक सम्मानजनक और वैधानिक खेल के रूप में आगे बढ़ाना है।
शारिक अब्बासी ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कमेटी हेड ताजीम मियां उस्ताद, उपाध्यक्ष शाजिब हाशमी, सचिव रफत यार खान, संयुक्त सचिव तनवीर अली, कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम, उपकोषाध्यक्ष सलीम अली सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर में 27 का होगा कुल शरीफ; दरगाह आला हज़रत पर भी अदा की जाएगी कुल की रस्म

Tue Dec 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती संजरी अजमेरी का 814 उर्स अजमेर शरीफ़ में चल रहा है। अजमेर शरीफ़ में माहे रजब का चांद 21 दिसंबर को नज़र आ गया है। इस इतिबार से कुल शरीफ की रस्म 27 दिसंबर(शनिवार) को अदा की जाएगी। बरेली में भी […]

You May Like

advertisement