उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ट्रक और ट्रोले की टक्कर से लगी आग

सागर मलिक

दोनों चालकों की मौत

आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक व ट्रोले की टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल को SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को प्रातः लगभग 2:00 बजे SDRF पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं, बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को SDRF व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडधार्मिक स्थानों का मास्टर प्लान बनाने के आदेश जारी, सीएम धामी

Thu Jul 31 , 2025
सागर मलिक *मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पर्यटन विभाग को आदेश भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और जनसुविधाओं के लिए तैयार होगा विस्तृत खाका* देहरादून। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में 27 जुलाई को हुई दुखद घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर राज्य के सभी […]

You May Like

advertisement