पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन पंजीयन की तिथि वृद्धि

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रतानुसार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट  http://postmatric-scholarship.cg.nic.in  पर ऑनलाईन माध्यम से की जा रही है।
        आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि करते हुए विद्यार्थियों से नवीन एवं नवीनीकरण का ऑनलाईन आवेदन 15 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी। संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी निर्धारित है। इसी प्रकार शासकीय संस्था, जिला कार्यालय द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी तक, जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी तथा छात्रवृत्ति भुगतान जारी करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।  निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृत्यु के चार प्रकरणों में 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Wed Dec 24 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने तथा सर्प काटने से मृत्यु होने के 04 प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख […]

You May Like

advertisement