पटना तहसील के पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय निलंबित

वायरल वीडियो में शासकीय कार्य के एवज में पैसे की मांग

कोरिया 24 दिसम्बर 2025/ जिले के पटना तहसील में पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई  23 दिसंबर 2025 को वायरल सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे हल्का नंबर 06 अमहर रा.नि.मं. क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कार्य के एवज में पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं।

आदेश क्रमांक 4729/अ.वि.अ./का.गो./2025 के अनुसार, श्री पाण्डेय ने  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 के नियम 03 का उल्लंघन किया गया। जो कि यह कृत्य को कदाचार की श्रेणी में आता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 09 (1) के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में उन्हें शासन के निर्देशानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का संदेश दिया है। वायरल वीडियो में उनकी संलिप्तता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगलादेश दिपू दास के जघन्य हत्या व इस्लामी जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद किया पुतला दहन

Wed Dec 24 , 2025
आजमगढ़। हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या एवं अन्य हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कलेक्ट्रेट चौराहे पर इस्लामी जिहाद के विरोध में नारा लगाते हुए पुतला दहन किया गया।विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद […]

You May Like

advertisement