खुद की छत पर बिजली उत्पादित कर रहे श्री बुधवानी का बिल पिछले पांच महीने से जीरो

माना आभार, कहा- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से हो रही बचत की बौछार

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली उपभोक्ताओं को आशातीत राहत मिल रही है। एक ओर जहां खुद के द्वारा उत्पादित बिजली से उपभोक्ताओं में आत्मनिर्भरता आई है, वहीं दूसरी तरफ बिल के भुगतान में क्रांतिकारी बदलाव आया है। कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल अब शून्य अर्थात् जीरो आ रहा है, जिससे वे आश्चर्य मिश्रित उत्साहित भी हो रहे हैं। इस योजना से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं की बचत की बौछार हो रही है। कांकेर शहर के एक ऐसे ही उपभोक्ता कारोबारी श्री मनोज बुधवानी के बिजली का बिल पिछले पांच माह से शून्य आ रहा है, जिसके चलते वे अब भारी-भरकम बिल का भुगतान करने की जगह निःशुल्क बिजली प्राप्त कर रहे हैं।
श्री बुधवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल इसके लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि विद्युत की खपत अनुरूप तीन अपने ठेलकाबोड़ एकतानगर स्थित अपने निवास की छत पर किलोवॉट रूफटॉप सोलर सिस्टम इंस्टाल कराया। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिली। इस योजना के हितग्राही श्री बुधवानी ने बताया कि उनके घर का विद्युत का औसतन बिल तीन से साढ़े तीन हजार के बीच प्रतिमाह आता था। यह भी बताया कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इंस्टालेशन के पहले अगस्त 2024 में 3120 रूपए के बिजली बिल का भुगतान किया। इसके बाद क्रमशः सितम्बर 24 में 1810 रूपए, अक्टूबर में 2020, नवम्बर में 990 तथा जनवरी 2025 में 230 रूपए का बिल आया। तत्पश्चात् माह फरवरी 2025 से अब तक बिजली बिल लगातार शून्य यानी जीरो आया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कारोबारी श्री बुधवानी ने बताया कि अब तो प्रदेश सरकार द्वारा भी इस योजना में 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विद्युत उपभोक्ताओं के घर में खुशहाली बिखेर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना विद्युत के मामले में न सिर्फ आत्मनिर्भरता प्रदान करती है, बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। श्री बुधवानी ने जिले के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 1382 लाभान्वित वृद्धजनों को योग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने किया जा रहा प्रेरित

Thu Aug 21 , 2025
कोरिया 21 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार जिला कोरिया में जनवरी 2025 से आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है। जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम रावतसरई, पत्थरगंवा, भर्रीडीह, कचोहर, वंशीपुर तथा खडगंवा के तहत ग्राम गंगापुर, कासाबहरा और इंदरपुर को चिन्हित कर प्रत्येक शनिवार को […]

You May Like

advertisement