आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 1382 लाभान्वित वृद्धजनों को योग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने किया जा रहा प्रेरित

कोरिया 21 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार जिला कोरिया में जनवरी 2025 से आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है।

जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम रावतसरई, पत्थरगंवा, भर्रीडीह, कचोहर, वंशीपुर तथा खडगंवा के तहत ग्राम गंगापुर, कासाबहरा और इंदरपुर को चिन्हित कर प्रत्येक शनिवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों में आयुष चिकित्सक एवं आयुर्वेद फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सा परीक्षण एवं औषधि वितरण किया जाता है। साथ ही आमजन एवं विशेषकर वृद्धजनों को आयुर्वेद, योग, स्वस्थ दिनचर्या और हेल्दी लाइफ स्टाइल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जनवरी से जुलाई 2025 तक 27 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1382 लाभार्थी आयुष पद्धति से लाभान्वित हुए तथा 485 लाभार्थियों का एनसीडी परीक्षण किया गया। शिविरों में मौसमी बीमारियों की जानकारी और योगाभ्यास का महत्व भी बताया गया।

शासन की मंशा अनुरूप मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को विशेष रूप से आयुष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त जिले के बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम खंधौरा, बारी एवं गेजी तथा सोनहत के नवाटोला और बसेर में भी आयुष शिविर।आयोजित कर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

जिला आयुष अधिकारी डॉ एलविना ग्रेस टोप्पो ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लगातार शिविर आयोजित कर मरीजों की जांच, उपचार, योगाभ्यास कराया जा रहा है, उन्होंने बताया कि धरती आबा व आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित ग्रामों में निवासरत लोगों को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और इस अभियान से निश्चित ही मरीजों व जरूरतमंद लोगों को लाभ होने लगा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए करें बेहतर प्रदर्शन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह

Thu Aug 21 , 2025
स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में रनिंग वॉटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही […]

You May Like

advertisement