नहर विभाग की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार से किसानों की भारी क्षति हो रही- राजनेत यादव


शारदा सहायक खंड 32 फूलपुर राजवाहा नहर का जगह जगह तटबंध टूटने से हजारों एकड़ रबी फसलें बर्बाद हो गयी सूचना मिलने पर जय किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव, ने टीम के साथ सरायमीर सुरही बुजुर्ग, ओरिल, अंबारी आंधीपुर गांवो का दौड़ा किया  किसानों की फसलों का निरीक्षण किया गया राजनेत यादव ने कहा कि नहर विभाग की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार से किसानों की भारी क्षति हो रही हैं श्री यादव ने कहा कि नंहरों की सफाई के लिए पैसा आवंटित हुआ कागज में नहरों तथा माइनरों की सफाई भी हो गई लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई एक भी सिल्ट तथा घास नहीं निकाली गई है जिसके चलते पानी का बहाव आगे नहीं होने से नहर जगह जगह कट जा रही हैं जहां एक तरफ किसान सिंचाई के लिए पानी का इन्तजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान फसल‌डूबने से रो रहे हैं राजनेत यादव ने शासन से मांग किया कि इसके जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय , नुकसान हुयी फसलों का मुआवजा तथा सभी माईनरो तथा नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाया जाय  मौके पर बांकेलाल यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़,प्रिंस चौहान, रामजन्म,,प्रदीप यादव ,संवाद चौहान, पिन्टू चौहान,विजय यादव लोग लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोगी के इलाज में नर्स की होती है अहम भूमिका - अरविंद कुमार

Thu Dec 25 , 2025
रोगी के इलाज में नर्स की होती है अहम भूमिका :: अरविंद कुमारसगड़ी (आजमगढ़): एल बी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस ब्रह्मपुर लाटघाट का चौथा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एआईसीसीईडीएस नर्सिंग कॉलेज आजमगढ़ के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद सिंह ने दीप प्रचलित कर किया।मुख्य अतिथि शिव […]

You May Like

advertisement